प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गंज बासौदा आगमन की तैयारी को लेकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक नवीन मंडी प्रांगण पहुंचे! जहां तैयारी को लेकर जायजा लिया! इस अवसर पर भाजपा की क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन मौजूद रही! ज्ञात रहे 28 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना से संबंधित एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करने गंजबासौदा पहुंच रहे हैं! जिसकी तैयारियों को लेकर नवीन मंडी में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मौका मुआयना किया! कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बड़ा कार्यक्रम है संभावित एक लाख लोग इस इस कार्यक्रम में शामिल होंगे!
