पैदल जा रही महिला का मंगलसूत्र झपट ले गए बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। पति के साथ पैदल जा रही महिला के गले से शुक्रवार को अज्ञात बदमाश मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। कनाड़िया पुलिस के अनुसार, मिताली पत्नी हेमन्त निवासी तिलक नगर ने बताया कि वह पति के साथ कनाड़िया बायपास से कनाड़िया रोड़ पेट्रोल पंप की ओर जा रही थी। तभी गोकुल नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने बाइक क्रमांक एमपी09 एक्सएफ 0634 पर सवार दो बदमाश आए और मंगलसूत्र झपटकर भाग गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version