पेपर देने से पहले बाथरूम में गिरा एमबीए छात्र, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | परीक्षा देने जाने से पहले एक एमबीए छात्र की बाथरूम में गिरकर मौत हो गई। मंगलवार को कॉलेज में उसका पेपर था। सुबह जल्दबाजी में तैयार हो रहा था और गिर गया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

विजय नगर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम रितेश पिता सुरेश कुशवाह (24) निवासी जाग्रति नगर है। रितेश एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी के साथ वह निजी कालेज से एमबीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई भी कर रहा था। उसे गंभीर चोट आई थी। परिवार में उसकी एक बहन है, वह इकलौता था।

Exit mobile version