- इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने दो पहिया वाहन को मारी टक्कर।
इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, संगीता निवासी मूसाखेड़ी की मौत हो गई है। रविवार शाम को वह अपने बेटे को पेट दर्द होने पर अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी ट्रक की टक्कर से बेटा कपिल दूर जा गिरा और मां को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
