▪️ पुलिस ने गैंग के हथियारों से लैस 03 बदमाशों को एक तलवार, चाकु-छुरा, लोहे की टॉमी सहित किया गिरफ्तार।
▪️ बदमाशों की एमआर-04 पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की थी योजना।
▪️ पकड़े गए बदमाश निकले शातिर वाहन चोर, जिन्होंने पूछताछ पर वाहन चोरी की कई वारदातों को करना किया स्वीकार।
▪️ बदमाशों से चोरी की 12 मोटरसाईकिले कुल मशरुका 7,00,000 रुपये कीमत की हुई बरामद।
▪️ आरोपी रेल्वे स्टेशन की पार्किंग में छिपा कर रखते थे चोरी के दो पहिया वाहन।
इन्दौर – शहर में अपराधों की रोकथाम हेतु चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी आदि संपत्ति संबंधी अपराधों की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त बदमाशों की धरपकड़ और बरामदगी हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इंदौर पुलिस कमिश्नरेट को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त इन्दौर (ज़ोन-03) श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्दौर(ज़ोन-03) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्री धैर्यशील येवले द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए एक वाहन चोरों की गैंग को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना बाणगंगा पुलिस टीम के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी उक्त निर्देशों के पालन में अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में थाना बाणगंगा पुलिस को दिनांक 11.01.2023 की रात्रि को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ हथियारबंद बदमाश एमआर-04 रोड के पास में बैठकर एमआर 04 वाले पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे है । उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना बाणगंगा में पदस्थ उप निरी. महेश सिंह चौहान एवं उप निरी. निधि मित्तल के द्वारा अपनी टीम के साथ दबीश देकर डकैती डालने की योजना बनाते हथियार बंद बदमाशों की घेराबंदी की जिसमें तीन बदमाशों को मौके पर पकड़ा गया एवं दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये ।
गिरफ्तार आरोपीगणों के नामः-
- रोहित उर्फ चिकना फुलेरिया निवासी इन्दौर,*02. शुभम उर्फ शानु कुशवाह नि. ओमेक्स सीटी इन्दौर,03. नर्मदा उर्फ गोलु सिंह नि. इन्दौर (फरार आरोपी)- 04. रितेश वर्मा, *05. अमर ज्ञानी।
पुलिस कार्यवाही में पकड़े गये बदमाशो से पूछताछ की गई जिन्होने पूछताछ पर वाहन चोरी की कई वारदाते भी कबुली जो तीनो बदमाशो से कुल 12 चोरी की मोटर साईकिले बरामद की गई ।
(01.) थाना बाणगंगा से चोरी हुई एक मोटरसाईकिल हीरो होण्डा करिस्मा रजि. नंबर MP09NZ0643,
(02.)थाना हीरानगर से चोरी हुई एक मोटरसाईकिल स्पलेण्डर रजिस्ट्रेशन नंबर MP09VK4901,
(03.) थाना हीरानगर से चोरी हुई एक मोटरसाईकिल होण्डा एचएफ डिलक्स रजि. नंबर RJ18SW9270,
(04.) थाना सेन्ट्रल कोतवाली से चोरी हुई एक मोटरसाईकिल पेशन रजि. नंबर MP09NL2039
(05.) थाना लसुडिया से चोरी हुई एक मोटरसाईकिल करिस्मा रजिस्ट्रेशन नंबर MP09MH9888,
(06.) थाना एमजी रोड से चोरी हुई एक मोटरसाईकिल सीडी डिलक्स रजिस्ट्रेशन नंबर MP09MR8086,
(07.) एक मोटरसाईकिल बजाज डिस्कवर रजिस्ट्रेशन नंबर MP09NW0983,
(08.) एक मोटरसाईकिल टीव्हीएस स्पोर्ट रजिस्ट्रेशन नंबर MP09QA7303,
(09.) एक मोटरसाईकिल टीव्हीएस स्टार सिटी रजि. नंबर MP09ME4138.
(10.) एक मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेंडर एनएक्सजी रजि. नंबर MP41MH9778,
(11.) एक मोटरसाईकिल का एक इंजिन जिसपर इंजन नंबर 07G05M27883 अंकित है(MP09MJ5495)
(12.) एक मोटरसाइकिल का एक इंजिन जिस पर इंजन नंबर 07H05M45448 अंकित है(MP09MK6244),
पुलिस द्वारा उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है साथ ही इनके फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा निरी. राजेन्द्र सोनी एवं उनकी टीम उपनिरी. स्वराज डाबी, उप निरी. महेश सिंह चौहान, उप निरी. निधि मित्तल, सउनि दिनेश त्रिपाठी, प्र.आर. शैलेन्द्र मीणा, प्र.आर. राजीव यादव, प्र.आर. राजकुमार चौबे, आर. प्रदीप शर्मा, आर. हीरामणि मिश्रा, आर. रविन्द्र रघुवंशी, आर. मालाराम सिकरवार, आर. इन्दरसिंह, आर. नारायण कौरव, आर. भुपेन्द्र सिंह, सैनिक रोहित वर्मा का सराहनीय योगदान रहा ।
