इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गोली कांड की घटना को अंजाम दिया था घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी पूरा मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है विवाद डीजल भराने की बात को लेकर हुआ था इस दौरान बदमाशों ने गोली कांड की घटना को अंजाम दिया था।
गौर तलब है कि की पिछले दिनों एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर रात में कार से आए दो बदमाशों ने कार में डीजल भरवाया और जाने लगे जब पंप कर्मचारियों ने इन बदमाशों से डीजल के रुपए मांगे तो बदमाशों ने पंप कर्मचारियों से विवाद किया और पिस्तौल निकाल कर वहां हवाई फायर कर दिया था और बदमाश वहां से भाग निकले थे पूरा मामले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था वही बदमाशों की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी प्रवीण उर्फ पुताई को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस को देख बदमाश ने भागने का प्रयास किया जिसमें वह गिर पड़ा जिसमें उसे चोट भी आई है पकड़े गए बदमाश से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं आरोपी को पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर बदमाश से माफी मंगवाई वही अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
