पेट्रोल डलवा कर की रेकी 15000 पंप कर्मी से छीन कर हुए फरार शातिर बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूट करने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार की है दोनों ही आरोपी इतने अधिक शातिर थे कि उन्होंने पहले पेट्रोल भरवा कर पंप पर रखी थी… मौका पाकर दोनों ही बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के पास रखे हुए ₹15 हजार रुपए लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है

ग्रामीण एसपी हितिका वासल के अनुसार घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है जब चोरल के समीप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के कर्मचारी दीपक कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि दो अज्ञात बदमाश उनके पेट्रोल पंप पर आए और पहले ₹500 का पेट्रोल डलवा कर उन्होंने पेट्रोल पंप पर रेकी की जहां उन्हें पेट्रोल पंप पूरा सुना दिखा उन्होंने तुरंत दीपक से ₹15000 छीन और वहां से फरार हो गए दीपक द्वारा तुरंत सिमरोल पुलिस को सूचना दी गई जहां पर सूचना के बाद दोनों ही बदमाश अजहर और शकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से लूटा रुपया पर भी बरामद हुए हैं

Exit mobile version