पूर्व MLA मनोज पटेल के नेतृत्व में विकास यात्रा,कांग्रेस ने लगाए विकास यात्रा या छलावा के बोर्ड

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश में निकल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही मध्य प्रदेश में सरकार की विकास यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा की शुरुआत 5 फरवरी से हुई है जो कि 25 फरवरी तक चलेगी। इस यात्रा के बहाने भाजपा की सरकार विधानसभा चुनाव से 10 महीने पहले ही प्रदेश की हर गली, हर सड़क को नाप देगी. विकास यात्रा की जिम्मेदारी भाजपा संगठन और सत्ता के पदाधिकारियों को भी सौंपी गई है. यात्रा की खास बात यह रहेगी कि यात्रा की शुरुआत सूर्योदय से होती है तो सूर्यास्त होने के बाद मध्यरात्रि तक चलती है।

देपालपुर विधानसभा में विकास यात्रा निकाली जा रही है। पुर्व विधायक मनोज पटेल यात्रा के दौरान सतत् प्रवास पर हैं। पुर्व विधायक मनोज पटेल यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। पुर्व विधायक पटेल यात्रा के दौरान विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन करने के साथ ही लोकार्पण भी कर रहीं है। इस दौरान मनोज पटेल ने ग्रामीणों व विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद भी किया। विकास यात्रा के दौरान पैदल चलने के साथ ही मनोज पटेल ने अनेक स्थानों पर जमीन पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ व परेशानी भी सुनीं। पुर्व विधायक मनोज पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकास यात्रा के दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि गांव का कोई भी पात्र परिवार बिना लाभ के न रह जाए। रात्रि ग्राम वासियों के साथ पुर्व विधायक मनोज पटेल ने सहभोज भी किया।

इधर गौतमपुरा नगर कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस द्वारा शिवराज सरकार और पूर्व विधायक मनोज पटेल पर विभिन्न आरोप लगाते हुए प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर बैनर पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज करवाया है अब इस पर पूर्व विधायक मनोज पटेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गौतमपुरा में संपूर्ण विकास कार्य हमारे कार्यकाल में हुआ है केवल कांग्रेस के पास झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं।

Exit mobile version