इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 23 सितंबर 2023 को इंदौर प्रवास पर आ रहे हैं।
इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 23 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे कमलनाथ इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वे 10:50 बजे मांग मातंग समाज के महाधिवेशन में शामिल होने गांधी हॉल पहुंचेंगे। गांधी हॉल के कार्यक्रम के बाद वे 11:30 बजे बेरोजगार युवा सम्मेलन में भाग लेने राजीव गांधी चौराहे स्थित शुभ कारज गार्डन पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 01:30 से शाम 5:00 बजे तक उनका रिजर्व समय रहेगा।
इसके बाद शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक कमलनाथ गजेंद्र वर्मा एवं अन्य ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। तत्पश्चात वे शाम 5:40 बजे खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन व पूजन करेंगे। इसके पश्चात शाम 6:15 बजे वे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचकर शाम 07:15 तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके पश्चात कमलनाथ शाम 7:30 बजे गांधीनगर में आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंचेंगे। जहां से रात 8:25 बजे पुनः इंदौर एयरपोर्ट पहुंच कर, वे रात 8:30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
