पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ आज इंदौर में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ 18 मई को दोपहर 2 बजे इंदौर आएंगे। शाम 5 से 7 बजे तक होटल मैरियट में गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। 7.15 बजे नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आयोजित खाटू श्याम जी की भजन संध्या में पहुंचेंगे। यहां से रात 8.30 बजे वापस भोपाल लौटेंगे।

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का फार्म वितरण आज से
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभ की गई नारी सम्मान योजना के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में गुरुवार से अभियान प्रारंभ होगा। कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि योजना के तहत महिलाओं के फार्म भरवाने की शुरुआत वार्ड क्रमांक 10 में पार्षद विनीतिका दीपू यादव के कार्यालय से होगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने यह योजना प्रस्तावित की है, जिसके तहत यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।

Exit mobile version