पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह तमाम मुद्दों पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के समर्थन मे आये,,उन्होंने कहा की मैं भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बहुत सम्मान करता हूं वह प्रदेश के गंभीर विषय पर चर्चा कर रही है लेकिन अफसोस की बात है कि भाजपा के मंत्रिमंडल व मुख्यमंत्री उमा भारती का बिल्कुल सम्मान नहीं कर रहे हैं।

दरअसल उमा भारती लगातार अपनी ही पार्टी के बनाएं कुछ ऐसे नियम जो समाज हित में सही नहीं है जिसमें शराब दुकानों को लेकर भी उन्होंने विरोध जताया था लेकिन भाजपा के मंत्रिमंडल व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी बातों को नजरअंदाज कर शराब दुकाने व आहतें प्रदेश में बड़ी संख्या में खोल दिए है,राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि समय-समय पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाकर कई बार विरोध भी दर्ज किया था जिस पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक उमा भारती के समर्थन में आये।

जयवर्धन सिंह ने बजट को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की.आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की कई उपलब्धियों की चर्चा कीं। उन्होंने केंद्र सरकार को निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार बताया इस बजट को लेकर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने इस बजट को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा कि देश में लगातार आम आदमी परेशान हो रहा है और मोदी सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई का ग्राफ बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार के लोग पिछले 8 सालों में महंगाई को कंट्रोल नहीं कर पाए हैं नाही सरकार ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं वही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने कोई भी नया सरकारी पद या नौकरी उपलब्ध नहीं कराई है महंगाई कम करने के लिए सरकार की क्या योजनाएं हैं वह जनता को बताएं कि तमाम मुद्दों पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की

Exit mobile version