पूरी नौकरी करने के बाद ग्रेच्युटी के पैसे के लिए 1 साल से परेशान हो रहे थे बुजुर्ग दंपत्ति

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पूरी नौकरी करने के बाद ग्रेच्युटी के पैसे के लिए 1 साल से परेशान हो रहे थे बुजुर्ग दंपत्ति। कहीं सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस पंचायत में आवेदन लगाया। एक बार पंचायत में आवेदन लगाने के बाद ना तो उन्हें फॉलो करना पड़ा नहीं भटकना पड़ा पुलिस पंचायत खुदी उनके अधिकारों के लिए पीछे पड़ गई। और आज जब ग्रेच्युटी के पूरे पैसे मिल गए तो पांव में फैक्चर होने के पश्चात भी बुजुर्ग दंपत्ति ने कार्यालय पहुंचकर एडीसीपी डॉ प्रशांत चौबे का मुंह मीठा कराया

जूनी इंदौर क्षेत्र में रहने वाले सपना पति राजेंद्र लालवानी माता गुजरी गर्ल्स स्कूल से सेवानिवृत्त हुई थी सेवानिवृत्ति के बाद 1 साल तक अपने ग्रेच्युटी के ₹200000 के लिए बार-बार गुहार लगाती रही। कभी टालम टोल तू कहीं आधे में माने जाने की बात कही जाती रही। लेकिन राशि नहीं मिली। पेपर में पढ़ कर बुजुर्ग दंपत्ति ने सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में आवेदन लगाया आवेदन लगाने के बाद पुलिस पंचायत ने सुनवाई की अनावेदक पक्ष द्वारा बार-बार कम में मान जाना कोर्ट चले जाना जैसी बातें कही गई लेकिन हक के पूरे रुपए दिलाई जाने के पुलिस पंचायत के संकल्प के चलते आखिर पूरी राशि प्राप्त होते ही बुजुर्ग दंपत्ति का ना केवल शासन व्यवस्था और न्याय के प्रति विश्वास बढ़ा बल्कि मानवीय मूल्य के प्रति पुलिस की सजगता की भी भूरी भूरी प्रशंसा उनके द्वारा की गई

Exit mobile version