इंदौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दिन रात चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं तो वही चोरों को पकड़ने व वारदातों को कैद करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए पुलिस सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम में ही चोरों ने सेंध मारकर 3 नग सेकंड बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है
विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित जैन मंदिर मंगल सिटी के पीछे स्थापित पुलिस सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम के ओडीसी बॉक्स को चेक किया गया तो बॉक्स का ताला टूटा हुआ था और उसमें लगी सेकंड बैटरी 3 नग (12 वोल्ट 40 एएचसी) नहीं है जिस पर से विजयनगर थाने पर पुलिस कंट्रोल रूम पर पदस्थ आनंद पांडे द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि u.p.s. बैटरी के मध्य में लगे वायर कटे हुए हैं और बैटरी चोरी हुई है प्रकरण के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है
