पुलिस विभाग में हुआ नया नवाचार पुलिसकर्मी व परिवार में जन्मदिन पर रहेगा पुलिसकर्मी का अवकाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बदमाशों के पीछे भागने और उनकी धरपकड़ करने में व्यस्त रहने वाली पुलिस कर्मियों के लिए एक नए नवाचार की शुरुआत की गई है जिसकी शुरुआत आज झोंन वन से की गई है जिसमें अब किसी पुलिसकर्मी का जन्मदिन रहेगा या उसके परिवार में किसी का जन्मदिन रहेगा तो उसकी उस दिन छुट्टी रहेगी आदेश के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि इसकी शुरुआत झोंन वन से की गई है जिसमें डीसीपी आदित्य मिश्रा द्वारा यह आदेश जारी किया गया है कि हमेशा अपने कामों में व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मियों की तकलीफ को समझते हुए उन्होंने एक नया आदेश जारी किया है जिसमें यह आदेशित किया गया है कि जिस दिन कॉन्स्टेबल से लेकर थाना प्रभारी या उसके ऊपर के अधिकारी का अगर जन्मदिन रहता है या उसके परिवार में पत्नी बच्चे माता पिता या उनका जन्मदिन रहता है तो उस दिन उसकी रात्रि 12:00 बजे से अगले दिन 12:00 बजे तक का अवकाश रहेगा यह आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में खुशी की लहर दिखाई दे रही है कहीं ना कहीं पुलिसकर्मी दिन-रात अपनी ड्यूटी में लगे रहते हैं जिन्हें अपने बच्चों के जन्मदिन में तक का जाने का समय नहीं मिल पाता इन्हीं परेशानियों को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस आदेश की तारीफ की है

Exit mobile version