पुलिस प्रशासन ने धारा 144 के तहत चाइना मांझा की खरीद-फरोख्त पर लगा रखी है रोक।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ शासन द्वारा प्रतिबंधित मौत की डोर (चायना मांझा) बेचने वाले दो आरोपी, क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त मे।

✓ आरोपियों से 13 कार्टून मे कुल 700 चायना मांझे के ऊचके (चकरी) कुल किमती तीन लाख रुपये का मश्रुका जप्त किये गये।

इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध रुप से चायना मांझा , बेचने वालो पर नियंत्रण हेतु इनमें संलिप्त दुकानदारो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति.पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध)श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमो को शहर में अवैध रुप से चायना मांझा बेचने वालो की धरपकड़ करने हेतु अपराध शाखा की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।


इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक को क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबीर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना एमजी रोड क्षेत्र मे दो व्यक्ति के द्वारा अवैध रुप से चोरी-छुपे प्रतिबंधित चायना मांझा बेचा जा रहा है। जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम ने मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दो संदेही व्यक्ति को पकड़ा, जिन्होंने नाम पता पुछने पर अपना नाम 01- गणेश मौर्य नि. अपार्टमेंट इन्दौर 02- ताहिर अजीज नि. मेवाती मोहल्ला इन्दौर का होना बताया । दोनो संदेहीयो के कब्जे से कुल 13 कार्टुन मे मौजुद 700 चायना मांझे के ऊचके (चकरी) कुल किमती मश्रुका 03 लाख रुपये की जप्त की गई ।

- Advertisement -
आरोपी गणेश ने पूछताछ मे बताया कि उसकी काछी मोहल्ला मे गणेश पतंग भण्डार के नाम से दुकान है। दुकान पर से उसके द्वारा पतंग व मांझा बेचने का काम किया जाता है। पतंग मे ज्यादा पैसा ना मिल पाने ओर ज्यादा पैसा कमाने की लालच की वजह से उसके द्वारा चोरी छुपे प्रतिबंधित चायना मांझा के ऊचके (चकरी) भी बेचने का काम किया जा रहा था।   

आरोपी ताहिर, गणेश के साथ उसकी दुकान पर ही काम करता है व गणेश के द्वारा बताये गये व्यक्तियो को चायना मांझा बेचता है।
आरोपियों से अवैध रुप से चायना मांझा बेचने वाले अन्य व्यपारियो के बारे मे भी पूछताछ की जा रही है। जिससे इससे जुडे हुये कई अन्य व्यपारियो के नाम का खुलाशा होने की संभावना है। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतू थाना एमजी रोड जिला इन्दौर के सूपर्द किया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version