पुलिस परिवार के लिए किया गया इंद्रधनुष-प्रथम पुलिस कमिश्नरेट मेला 2023 का आयोजन।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

◆ मेले में पुलिस परिवार, मनोरंजक झूलों का निशुल्क तथा फूड जोन में विभिन्न लजीज व्यंजनों का नाममात्र के शुल्क पर ले सकेंगे आनंद।

◆ पुलिस कमिश्नर इंदौर ने मेले में, पुलिस परिवार द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स पर, उनके व्यंजनों का आनंद लेकर किया उनका उत्साहवर्धन।

इंदौर । पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की विभिन्न सुविधाओं एवं उनके हितों को ध्यान रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा-निर्देशन में लगातार पुलिसकर्मियों व उनके परिवारजनों के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस परिवार के बच्चों के मनोरंजन हेतु, इंदौर पुलिस द्वारा इंद्रधनुष- प्रथम पुलिस कमिश्नरेट मेंला 2023 का आयोजन डीआरपी लाईन इंदौर के ग्राउंड पर किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन आज दिनांक 26.12.23 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मकरंद देऊस्कर द्वारा किया गया।

उक्त मनोरंजक इंद्रधनुष मेलें का आयोजन डीआरपी लाईन में दिनांक 26 एवं 27.12.23 को शाम 04.00 बजें से रात 10 बजें तक किया जावेगा, जो केवल पुलिस परिवार के बच्चों एवं परिजनों के लिये ही है। उक्त मेंलें में पुलिस परिवार के बच्चों के लिये विभिन्न प्रकार के मनोरंजक झूले लगाये गये है, जो पूर्णतः निशुल्क है तथा एक फूड झोन भी रखा गया है, जिसमें नाममात्र के शुल्क पर पुलिस परिवार के सदस्यगण विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेगें।

- Advertisement -

उक्त मनोरंजक मेलें के उद्घाटन के अवसर पर पुलिस कमिश्नर इंदौर ने मेले का भ्रमण कर वहां पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने जो विभिन्न स्टॉल्स लगाए हैं, वहां उनके द्वारा बनाए गए विभिन्न लजीज व्यंजनों का लुफ्त भी उठाकर, सभी का उत्साहवर्धन किया। साथी ही उन्होंने कहा कि, हमारे पुलिस परिवार के सदस्यों व बच्चों के मनोरंजन व उन्हें अपने परिसर में ही उल्लासपूर्ण माहौल मिलें इसी को ध्यान में रखते हुए, इस मनोरंजक मेलें का आयोजन किया गया है। तथा पुलिस परिवार की महिलाएं एवं सदस्य भी स्वावलंबी बने और उन्हें कुछ करने के नए अवसर भी प्राप्त हो इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं जो आगे भी निरंतर रूप से जारी रहेंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) इंदौर श्री मनीष कुमार अग्रवाल, पुलिस उपयुक्त (मुख्यालय) श्री जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती सीमा अलावा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अमरेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार पाटिल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार के बच्चें एवं उनके परिजनों ने उपस्थित रहकर मेले में विभिन्न मनोरंजन झूलों, फूड जोन और मैजिशियन शो का भी आनंद लिया।

Exit mobile version