- आरोपी की गिरफ्तारी पर था उद्घोषित 1000/- रुपए का इनाम।
- आरोपी वर्ष 2001 के अपराध में जमानत उपरांत वर्ष 2015 से हो गया था फरार। • स्थाई वारंटी ने अपने परिवार वालो के संपर्क में न रहकर, बदल लिया था अपना हुलिया और नाम।
इंदौर। आगामी त्यौहारों एवं चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम एवं अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में नगरीय इंदौर के ज़ोन-2 क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर फरार अपराधियों, वारंटियों, बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है।
इसी कड़ी में आज पुलिस थाना खजराना ने झाबुआ टावर छोटी ग्वालटोली में हम्माली कर रहे एक 08 वर्ष पुराने स्थाई वॉरंटी जो थाना पलासिया के अपराध क्रमांक 351/2001धारा 452,426,323, 341भादवि में वांछित था, उक्त आरोपी इस्लाम पटेल निवासी खजराना गांव इंदौर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी वर्ष 2001 के उक्त प्रकरण में में मान.न्या.से वर्ष 2015 मे जमानत प्राप्ति उपरांत गायब हो गया था। इस्लाम पिछले कई वर्षो से गुमनामी की जिंदगी जी रहा था। उसने अपना नाम भी बदल कर पंड्या रख लिया था। जो खजराना से गायब हुआ तो लौटकर आया ही नहीं न ही अपने परिवारजनों के संपर्क में रहा । अपनी पहचान छुपाकर अपना हुलिया भी बदल लिया था।अपना जीवन यापन करने के लिए छोटी ग्वालटोली झाबुआ टावर पर रहकर हम्मली कर रहा था।
आरोपी का वर्ष 2015 में स्थाई वारंट माननीय न्यायालय से जारी हुआ । वारंटी की काफी तलाश करते और परिवार जनों की जानकारी प्राप्त कर सिरे से सिरा मिलाते हुए थाना प्रभारी खजराना के द्वारा टीम का गठन कर प्र.आर.लोकेन्द्र सिंह, आर शशांक आर पंकज को इसकी तलाश करने के निर्देश दिए।
पुलिस जानकारी हासिल कर जब झाबुआ टावर छोटी ग्वालटोली पहुचीं तो वारंटी इस्लाम पटेल उम्र 48 साल निवासी खजराना गांव इंदौर, वहां पर का हम्माली करते मिला। जिसे उसके भाई के द्वारा पहचाना गया बाद विधिवत गिरफ्तार कर थाने लेकर आए, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक उमराव सिंह और उनकी टीम प्र.आर.लोकेन्द्र सिंह, आर शशांक, आर पंकज की अहम भूमिका रही।
