इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बेची जा रही भांग प्रकरण में पुलिसकर्मियों द्वारा मांगी गई रिश्वत के मामले में अधिकारियों ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, वही पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने का एक वीडियो भी सामने आया था।
दरअसल, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हुई अवैध भांग बिक्री की कार्रवाई में फरियादी ने पुलिस कमिश्नर को दो पुलिसकर्मियों के द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी, जिसका एक सीसीटीवी भी फरियादी के द्वारा पुलिस कमिश्नर को सौंपा था, वही इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा जांच को दृष्टिगत रखते हुए दोनों ही पुलिस कर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच किया है, वही कुछ माह पूर्व भांग को लेकर हुई कार्रवाई में एडिशनल डीसीपी का कहना है कि चुकी मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है और दोनों ही पुलिसकर्मी भी मल्हारगंज थाने पर ही पदस्त है उसको देखते हुए आला अधिकारियों द्वारा इन दोनों ही कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है, जिस पर से आदेश जारी किए गए हैं, ताकि इस मामले में जांच प्रभावित ना हो
