पुरानी पेंशन बहाल को लेकर सरकारी कर्मचारी संघ हुए दिल्ली के लिए रवाना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में दिल्ली के लाली जिला मैदान में पूरे देश के लगभग 8 से 10 लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एक महान रैली निकालेंगे।

जिसको लेकर इंदौर से सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी संघ के लोग दिल्ली के लिए रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। इंदौर से करीब 200 कर्मचारियों का जत्था बुधवार को रवाना हुआ, कर्मचारी संघ के सचिव दिनेश पटेल ने बताया कि वहीं लगभग 5 हजार कर्मचारी मालवा निमाड़ क्षेत्र से दिल्ली पहुंचेंगे और एक अक्टूबर को होने वाली महारैली में शामिल होंगे। कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से वह अपनी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे हैं वहीं इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष बात रखने को लेकर दिल्ली में महारानी निकल जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में करीब साढे 5 लाख कर्मचारी है जो पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं वही इंदौर सहित आसपास के क्षेत्र में करीब 5000 कर्मचारी महारैली में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी समय में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव और देश में लोकसभा चुनाव होने को है यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह सरकारों का तख्ता पलट कर देंगे।

Exit mobile version