पीने के पानी की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा इंदौर नगर निगम सीरियस नहीं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमआईसी की बैठक के संबंध में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि पीने के पानी की समस्या को लेकर इंदौर नगर निगम सीरियस नहीं और आम जनता को परेशान कर रहा है जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में सबसे बड़ी आवश्यकता है इंदौर शहर में कहीं ऐसे वार्ड हैं जिसमें आज भी नर्मदा लाइन का अभाव है जिसके चलते लोगों को पानी के लिए घंटों निगम के टैंकरों का इंतजार करना पड़ता है जब कभी भी महापौर को पानी की समस्या बताते हैं कि हमारे क्षेत्र में नर्मदा लाइन डाली जाए तो वे हमें अमृत टू योजना के बारे में बात करते हैं पिछले दिनों इंदौर में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंदर 500 करोड़ रुपए व्यर्थ में बहा दिया इतने में इंदौर शहर की पानी की समस्या का समाधान हो सकता था जब से इंदौर के 29 गांव नगर निगम सीमा में जुड़े तब से 29 गांव में मूलभूत सुविधा का पूर्णता अभाव है और लोग परेशान हो रहे हैं

Exit mobile version