ओद्यौगिक नगरी पीथमपुर में कंपनियों में चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। सेक्टर 1 थाना क्षेत्र स्थित आइशरमोटर कंपनी से इंजिन के पार्ट्स चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने लोडिंग रिक्शा और चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया।आइशर कंपनी के अधिकारियों ने बीते दिनों कंपनी से सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। चोरों ने कंपनी से लाखों रुपए का इंजन का सामान चुराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बारीकी से जांच की, इसमें पुलिस को सफलता मिली और तीन चोर को अपनी पुलिस गिरफ्त में लेकर पूछताछ की, तो पुरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया।
छह सदस्यों के गिरोह ने इस चोरी को अंजाम दिया था। इसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया और तीन फरार है। चोरों से चोरी में इस्तेमाल किए गए ऑटो सहित इंजन के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
