इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध पिस्टल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने ढाबा संचालक से पिस्टल खरीदी थी। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। चुनाव में गड़बड़ी का इरादा तो नहीं था, इस संबंध में भी जांच चल रही है। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, आरोपित शैलेंद्र उर्फ बाबा बागले निवासी भावना नगर और कपिल सूर्यवंशी निवासी चोरल (सिमरोल) है। दोनों से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। डीसीपी के मुताबिक, बुधवार को लक्ष्मण पालीवाल को छह पिस्टल के साथ पकड़ा था। दोनों आरोपितों ने पालीवाल से ही पिस्टल खरीदी है।
