पिस्टल और चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार जिंदा कारतूस भी हुए बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस द्वारा लगातार गुंडे बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है वही चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक पिस्टल और एक चाकू और जिंदा कारतूस पुलिस को मिले हैं जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

गौरतलब है कि गुंडे बदमाशों के खिलाफ पुलिस लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है वहीं इस अभियान में छोटी बमोरी पुलिया के पास पुलिस को दो बदमाश संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिले जिन की तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल एक चाकू और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं पकड़े गए बदमाशों में एक संदीप और उसका एक अन्य साथी है वही बदमाशों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

Exit mobile version