इंदौर के भंवर कुवाथाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां पिता ने अपने बेटे के फर्जी हस्ताक्षर कर सारी संपत्ति अपने नाम कर ली बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के भंवर कुवा थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले रमाकांत सिलावट नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता लक्ष्मीनारायण सिलावट द्वारा उसके फर्जी हस्ताक्षर कर सारी संपत्ति अपने नाम करवा ली वही पुलिस के मुताबिक फरियादी रमाकांत ने कुछ दिन पूर्व थाने पर शिकायती आवेदन दिया था जिसकी जांच कराई गई जिसमें हैंडराइटिंग विशेषज्ञ मैं भी यह माना कि यह फरियादी के हस्ताक्षर नहीं है जिसके बाद पुलिस ने पिता लक्ष्मीनारायण सिलावट के खिलाफ मामला दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक फरियादी रमाकांत की माता की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो गई थी जिसमें सभी का बराबर हिस्सा किया गया था लेकिन उसके बावजूद पिता लक्ष्मीनारायण द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए और सारी संपत्ति अपने नाम करवा ली अब पूरे प्रकरण में पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है
