पिता ने जबरन बनाया फिजिकल रिलेशन, खुलासा कर बोली एक्ट्रेस नखत खान उर्फ खुशबू, ‘मैंने जो कहा मैं शर्मिंदा नहीं क्योंकि..’

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

अभिनेत्री से नेता बनीं नखत खान उर्फ खुशबू सुंदर तब से सुर्खियां बटोर रही हैं जब उन्होंने यौन शोषण का शिकार होने के बारे में बताया. उनके खुलासे ने एक्ट्रेस के फैंस को सदमे में डाल दिया है. नखत खान उर्फ खुशबू ने हाल ही में बताया कि उनके पिता ने नाबालिग उम्र में उनका यौन शोषण किया था. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी बीती हुई दर्दनाक कहानी लोगों को बताना क्यों जरूरी है. साथ ही ये भी कहा कि वे ऐसा करके शर्मिंदा भी नहीं है.

खुशबू का जन्म नखत खान के रूप में 29 सितंबर 1970 को मुंबई , महाराष्ट्र, भारत में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। जब उन्होंने एक बाल अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया तो उनके माता-पिता ने उन्हें मंच नाम खुशबू दिया। वह 36 साल से चेन्नई में रह रही हैं

वर्ष 2000 में, उन्होंने फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सुंदर सी से शादी की । वह तब से विवाहित नाम खुशबू सुंदर का उपयोग कर रही हैं। उनकी दो बेटियां हैं, अवंतिका और आनंदिता, जिनके नाम पर उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम अवनी सिनेमैक्स रखा ।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बन चुकी नखत खान उर्फ खुशबू ने कहा कि वे कैसे मजबूत रहने का उदाहरण पेश करना चाहती हैं. साथ ही वे कहती हैं कि महिलाओं को उन चीजों के बारे में बोलने की जरूरत है जिनसे वे गुजरी हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि उनकी मां सबसे अपमानजनक शादी से गुजरी हैं.

- Advertisement -

नखत खान उर्फ खुशबू सुंदर ने हाल ही में अपने बचपन के भयानक अनुभवों के बारे में बातें साझा की हैं. अभिनेत्री से राजनेता बनी बीजेपी लीडर ने खुलासा किया कि उनके पिता ने 8 से 15 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया था. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने खुलासे के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने इस बारे में बात करना क्यों जरूरी समझा.

मीडिया में एक इंटरव्यू में नखत खान उर्फ खुशबू सुंदर ने अपने बयान के बारे में बात की और कहा उन्होंने कोई चौंकाने वाला बयान नहीं दिया, बल्कि वे सिर्फ ईमानदार हैं. भाजपा सदस्य ने कहा, ‘मैंने जो कहा है, उसके लिए मैं शर्मिंदा नहीं हूं क्योंकि मेरे साथ ऐसा हुआ है और मुझे लगता है कि अपराधी को अपने किए पर शर्म आनी चाहिए

नखत खान उर्फ सुंदर ने आगे कहा कि कैसे उन्हें दूसरों को एक मैजेस भेजने की जरूरत थी और कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे यह मैसेज भेजने की जरूरत है कि आपको मजबूत होना होगा और खुद पर नियंत्रण रखना होगा. किसी भी वजह से आप कमजोर नहीं हो और दिमाग में ये बात कभी न लाएं कि यही अंत है.

अभिनेत्री आगे कहती हैं, ‘मुझे बोलने में कई साल लग गए और मुझे लगता है कि महिलाओं को इसके बारे में बोलने की जरूरत है. उन्हें बताना चाहिए कि मेरे साथ ऐसा हुआ है और मैं अपनी यात्रा जारी रखूंगी, चाहे कुछ भी हो.’

आपको बता दें कि नखत खान उर्फ खुशबू साउथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने 90 और 2000 के दशक में 100 से अधिक तमिल फिल्मों में काम किया है. उन्हें आखिरी बार रजनीकांत और नयनतारा-स्टारर अन्नात्थे में देखा गया था जो कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है. फिल्मों के साथ- साथ वे राजनीति में भी सक्रिय हैं. उन्होंने साल 2010 में राजनीति में कदम रखा था. वो 2014 तक डीएमके में रहीं फिर 2014 में ही सोनिया गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की. साल 2020 में पीएम मोदी से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हो गई थीं.

Exit mobile version