पिछले 3 दिनों में भारी संख्या में पर्यटक राजबाडा देखने पहुंचे।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिछले कई वर्षों से जीर्णोद्धार के कारण बंद रहा इंदौर के ऐतिहासिक होलकर कालीन राजवाड़ा को 1 मार्च 2023 से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। राजवाड़े को देखने के लिए विदेशी पर्यटकों को ₹400 तथा भारतीय पर्यटको को ₹20 का टिकट लेना होता है ऐतिहासिक राजवाड़े को देखने के लिए पिछले 3 दिनों में भारी तादाद में टिकटों की बिक्री हुई। बड़ी संख्या में देसी पर्यटक पिछले 3 दिनों में 3600 से अधिक पर्यटक यहां भ्रमण कर चुके हैं। वही 40 से 45 विदेशी पर्यटकों ने भी ऐतिहासिक राजवाड़े को निहारा गौरतलब है कि हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐतिहासिक राजवाड़े को जनता को समर्पित किया था। पिछले कई वर्षों से इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा था। काफी जटिलताओं के बाद इस जीर्णोद्धार को पूर्ण किया गया।

Exit mobile version