पहले ही दिन यात्रियों को तरस गई वंदे भारत ट्रेन,एक्जीक्यूटिव श्रेेणी मेें सिर्फ छह यात्रियों ने किया सफर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

भोपाल से इंदौर के बीच चली वंदे भारत ट्रेन का हल्ला रहा, लेकिन पहले दिन उसका ‘गल्ला’ कम रहा। यानि रेल विभाग की कमाई इस ट्रेन से नहीं हुई। ट्रेन पहले ही दिन यात्रियों को तरस गई। तेज गति से चलने वाली इस ट्रेन के ज्यादा किराए के कारण इस ट्रेन का फ्लाॅप होना तय माना जा रहा है,क्योकि पांच मिनट बाद निकलने वाली इंटरसिटी ट्रेन से इसका किराया आठ गुना जाता है। इंटरसिटी ट्रेन में यात्री 100 रुपये में सफर कर सकते है और इसका किराया 810 रुपयेे हैै।

वंदे भारत ट्रेन की क्षमता 530 यात्रियों की है, लेकिन पहले दिन सिर्फ 47 यात्रियों ने इस ट्रेन को सफर के लिए चुना। एक्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच में तो सिर्फ छह यात्री ही मिले,जबकि इस क्षेत्र के कोच में 52 सीटें है। रेल विभाग को उम्मीद है कि धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन रेलवेे से जुड़े जानकारों का मानना है कि ज्याद किराया और कम स्टापेज के कारण इस ट्रेन में यात्रियों को हमेशा टोटा रहेगा।

इंटरसिटी एक्सप्रेेस से आठ गुना ज्यादा किराया

इंदौर से भोपाल के लिए जाने वाली इंंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6.35 पर निकलती है। उसका किराया 100 रुपये है और वह उज्जैन के अलावा मक्सी, शुजालपुर, सिहोर व अन्य स्टेशनों पर भी स्टाॅपेज लेती है,जबकि वंदे भारत ट्रेन सिर्फ उज्जैन मेें रुकेगी। कई यात्री सिहोर में भी रुकते है। यदि वंदे भारत ट्रेन के स्टापेज बढ़ा दिए जाते तो सफर के लिए इस ट्रेन को ज्यादा यात्री मिल सकते है। इसके अलावा किराया भी कम करना होगा। किराए को लेकर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर कहते है कि ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाएं है। उसके हिसाब से किराया तय किया गया है। ट्रेन में ब्रेकफास्ट और डीनर भी मिलेगा। वह भी किराए मेें शामिल है।

- Advertisement -

इंदौर की बस लाॅबी भी मजबूत

इंदौर की बस लाॅबी भी मजबूत है। दोनो शहरोंं के बीच 100 से ज्यादा बसें प्रतिदिन चलती है। एआईसीटीएसएस की बसें साढ़े तीन घंटे में भोपाल पहुंचा देती है। उसका किराया भी 435 रुपये है। लालघाटी से पिकअप वाहन से यात्रियों को आईएसबीटी तक पहुंचाया जाता हैै। यहां से यात्रियों को शहर के किसी भी हिस्से में जाना आसान है। इंदौर से भोपाल के लिए हर पांच-दस मिनिट के अंतरााल में बसें उपलब्ध है,जबकि वंदे भारत ट्रेन भोपाल स्टेशन तक पहुंचाएगी। वहां से शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को टैक्सी किराया भी चुकाना होगा।

Exit mobile version