इंदौर में फिर एक बार चौकाने वाला सीसीटीवी सामने आए हैं जिसमें सोते हुए 28 वर्षीय युवक को अचानक से मौत हो गई पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है तो वही प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट अटैक से होना बताई जा रही है
इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित पिता संतोष चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी मालवा मिल एक रेस्टोरेंट मैं देर रात सोते वक्त अचानक से युवक को हार्ट अटैक आने से उसकी मौत का मामला सामने आया है पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से खंडवा का रहने वाला है और कुछ वर्षों से वह इंदौर में रहकर कामकाज कर रहा था तो वहीं रेस्टोरेंट में ही देर रात सो जाया करता था बीती रात 4:00 बजे के लगभग उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ी उसके बाद दोस्त उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है मृतक की दीपावली के बाद शादी पक्की हुई थी और परिवार जन इस बात से काफी खुश थे लेकिन उससे पहले ही परिवार में जानकारी लगते ही गम का माहौल फैल गया फिलहाल पूरे मामले में परदेशीपुरा वह पुलिस जांच में जुटी है
