इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में फिर एक लूट की वारदात सामने आई है जहां 2 बदमाशों द्वारा घर में प्रवेश किया गया और युवक के साथ मारपीट की और उनके घर में रखे रुपए लूटकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के टापू नगर का है यहां के रहने वाले योगेश निमजे नामक युवक द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की की सूरज मराठा और सचिन मराठा नामक बदमाश उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की वहीं घर में रखें रुपए भी लूट कर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश क्षेत्र के आदतन बदमाश जिनपर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं
