परदेशीपुरा थाना क्षेत्र मे नवविवाहिता की मौत परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामले सामने आया है, हालांकि महिला के परिवार ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि मृतिका के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ है, फिलहाल सुसाइड नोट का खुलासा पुलिस द्वारा अभी नहीं किया गया।

पुलिस के मुताबिक परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदा नगर निवासी मृतिका प्रीति पति गौरव वर्मा उम्र 34 साल की आत्महत्या की सूचना मिली है, जिसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस के मुताबिक शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

वीओ : वही महिला की मौत के बाद महिला के परिवार ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है परिवार का कहना है कि महिला की शादी को अभी ढाई साल ही हुए हैं लेकिन वहां ससुराल पक्ष के प्रताड़ना से परेशान हो चुकी है। ससुराल पक्ष द्वारा उसकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान है जो साफ बताते हैं कि उसके साथ मारपीट की गई है और उसे मौत के घाट उतारा गया है।

Exit mobile version