इंदौर परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक होटल में गंदगी और खराब राशन मिलने के बाद खाद्य विभाग ने कुछ समय पहले कार्रवाई की थी, कार्रवाई करने के बाद खाद्य विभाग ने सैंपल रिपोर्ट भोपाल भेजी थी। जहां से रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ व खाद्य सामग्री गलत पाई गई ।खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में संबंधित होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के अनुसार परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के राजाराम ढाबे की शिकायत मिली थी जिसमें शिकायतकर्ता ने यह बताया था कि जो खाना है, वह जिस रसोई में भी बन रहा है, उसके समीप ही एक टॉयलेट बनी हुई है और ढाबा संचालक से शिकायत के बाद भी ढाबा संचालक इसी तरह से खाने को परोस रहा है शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी और उसमें किचन के अंदर गंदगी फैली हुई थी वही किचन में टॉयलेट मिलने से खाद विभाग के अधिकारी मौके पर काफी नाराज हुए थे। खाद्य विभाग द्वारा सभी खाने के सैंपल लिए गए जिसे भोपाल में भेजा गया था भोपाल की रिपोर्ट आने के बाद परदेसी पुरा थाने द्वारा खाद्य विभाग अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की गई है।
