पब में नाचते-नाचते गिरा युवक फिर नहीं उठा, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजय नगर स्थित रिवाल्युशन पब का मामला। यहां दोस्तों के साथ आया था युवक। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित किया।

विजय नगर थाना क्षेत्र में पब में रविवार को नाचने के दौरान एक युवक अचानक गिर गया। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना क्षेत्र के रिवाल्युशन पब में हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, मुदित पुत्र सुनील माहेश्वरी (35) निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश की मौत हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ पब में गया था। यहां नाचते समय वह अचानक गिर गया। इस पर उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। फिलहाल किस कारण से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

हार्ट अटैक या नशे के ओवरडोज की आशंका
वहीं मामले में हार्ट अटैक और नशे के ओवरडोज की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। बता दें कि इंदौर में पब संस्कृति ने बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी चपेट में लिया है। यहां इंदौर के साथ ही अन्य जिलों के लोग भी पार्टी के लिए आने लगे हैं।

Exit mobile version