पब कल्चर कर रहा शहर को कलंकित शहर की सड़कों पर देर रात तक झूमते युवा नशे में हर दिन होते विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की संस्कृति को तार-तार करने वाला एक और वीडियो सामने आया है। यहां पब में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। लात घूंसे तक चले और इसका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए, दोनों ही पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मां अहिल्या की नगरी को कलंकित करने वाले युवाओं की काली करतूत हर रात शहर की सड़कों पर देखने को मिल रही है। इन करतूतों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वा रहे हो रहे, इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है। शहर की लड़कियां भी नशे में मारपीट करने में पीछे नहीं है। हालांकि पब कल्चर से पुलिस को कोई गुरेज नहीं है, लेकिन पब में मारपीट शहर की सड़कों पर खुलेआम लात घूंसे चलाना.. शहर की संस्कृति और सभ्यता को कलंकित कर रहा है। खासकर जब यह कारनामें लड़कियां करती दिखाई दे। बीते 1 सप्ताह में ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें इंदौर शहर की छवि को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है यह सारे वीडियो इंदौर शहर के पब कल्चर के बताए जा रहे हैं। जिसमें एक युवक बीआरटीएस पर पिस्टल लहराता दिखाई दे रहा है। तो वहीं कुछ लड़कियां नशे में धुत सड़कों पर झूमती नजर आ रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

हालांकि ताजा मामला एक बार फिर विजय नगर थाना क्षेत्र के आरके पब में घटित हुआ है। जहां दो पक्षों में विवाद हुआ था, हालांकि इस विवाद में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन विवाद का वीडियो एक बार फिर वायरल हो गया है और इस वायरल वीडियो ने फिर शहर की संस्कृति को कलंकित किया है।

Exit mobile version