पत्रकार एकता मंच और एमजीएम मेडिकल टीम के द्वारा पुलिस जवानों को CPR की ट्रेनिंग दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश में बढ़ते कार्डिक अटैक जैसी घटना से बचाव और पीड़ित को राहत देने के उद्देश्य से इंदौर के एरोड्रम रोड स्थित प्रशिक्षण लेने वाले पुलिस जवानों को एमजीएम की टीम द्वारा CPR की ट्रेनिंग दी गई।पत्रकार एकता मंच और एमजीएम मेडिकल टीम के द्वारा हुवे आयोजन में करीब 200 लोगों को CPR की ट्रेनिंग दी गई।

.एरोड्रम रोड स्थित जवानों को सीआरपी की ट्रेनिंग दे रहे डॉ राम गुलाम और डॉ राजीव शर्मा ने बताया की कार्डिक अटैक जैसे बढ़ते मामलों में कई लोगों को सहित इलाज या समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिलने से कई लोग जान गंवा रहे है। लोगो की जान बचाने और सही समय पर पीड़ित को मदद देने के उद्देश्य से आज एरोड्रम रोड स्थित निजी स्थान पर पुलिस का प्रशिक्षण ले रहे लोगों को सीआरपी की ट्रेनिंग दी गई। पत्रकार एकता मंच की संगीता सिंह ने कहा की जब भी कोई आपदा विपदा आती है तो पुलिस जवान सबसे पहले मौके पर पहुंचते है, ऐसे में यदि किसी को हार्ड अटैक जैसी तकलीफ दिखे तो सीआरपी से पीड़ित को राहत मिल सकती है। ट्रेनिंग कैंप में लोगों ने उत्साह से भाग लिया और सीआरपी का प्रशिक्षण लिया।

Exit mobile version