इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक क्षेत्र में मौजूद एक टावर पर चढ़ गया और जमकर हंगामा मचाने लगा इस दौरान जब पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाईस देकर कर नीचे उतर कर पूरे ही मामले में आने वाले दिनों में कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है कि आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक पारिवारिक विवाद के बाद क्षेत्र में ही मौजूद एक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया इस दौरान जब वह टावर पर चढ़ रहा था तो कई लोगों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब वह टावर के काफी ऊपर जाकर वहां से चिल्लाने लगा और टावर से कूद जाने की धमकी दी तो पूरे मामले की जानकारी वहीं पर मौजूद कुछ लोगों ने आजाद नगर पुलिस को दी, वहीं आजाद नगर पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूरे ही मामले में युवक को समझाइए दी कि उसकी जो भी शिकायत है उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उसके बाद युवक टावर से नीचे उतरा लेकिन इस दौरान लगातार युवक टावर से कूद जाने की धमकी भी दे रहा था फिलहाल पूरे ही मामले में युवक को नीचे उतरने को लेकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और उसे समझाइस देकर नीचे उतर गया।
