इंदौर के राऊ इलाके में रहने वाले एक टेलर ने रविवार को अपने घर में फांसी लगा ली। शनिवार को उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ राऊ थाने में जादू टोने के शक में मारपीट करने के मामले में केस दर्ज कराया था। इस मामले में जांच अफसर ने उसे नोटिस देकर कोर्ट से जमानत की बात कही थी। लेकिन सुबह उसने आत्महत्या कर ली।
फिलहाल पुलिस मामले में मौके पर जांच करने पहुंची है। पुलिस के मुताबिक मृतक कमलेश कश्यप (35) निवासी ओम विहार कॉलोनी है। पुलिस के मुताबिक मृतक को उसके परिवार के लोगों ने रविवार दोपहर फंदे पर लटके देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
जादू टोने के शक में करता था मारपीट
पुलिस के मुताबिक कमलेश अपनी पत्नी से जादू टोने के शक में मारपीट करता था। शनिवार को इस मामले में पत्नी ने केस दर्ज कराया था। जांच अधिकारी ने उसे नोटिस तामिल कराया था। कमलेश की शादी को 10 साल हो गए थे। उसका एक 9 साल का बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट को लेकर जांच की जा रही है।
