पत्नी ने भेजा कोर्ट का नोटिस, पति ने की आत्महत्या,पुलिस ने किया मर्ग कायम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र की भोलेनाथ कालोनी में एक युवक ने घर की छत से कूद कर जान दे दी। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था और पत्नी द्वारा उसे कोर्ट का नोटिस भेजा गया था, संभवत उसने इसी के कारण आत्महत्या कर ली है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित भोलेनाथ कॉलोनी में अजय चौहान नामक युवक ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या करना सुबह जब मकान मालिक द्वारा परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई तब पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इधर पुलिस पूरे मामले में बारीकी से जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बयानों के आधार पर मामले में जांच की जाएगी वही परिजनों का कहना है कि मृतक विजय की शादी 2021 में देवास के ग्रामीण क्षेत्र निवासी एक युवती से हुई थी लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी मृतक विजय की पत्नी द्वारा उसे दहेज प्रताड़ना के मामले में कोर्ट का नोटिस भी भेजा गया था संभवत उसी के चलते वह प्रताड़ित था और उसने इस तरह की आत्महत्या करने का निर्णय लिया और देर रात छत से कूदकर जान दे दी।

Exit mobile version