पति पर आरोप, लड़कियों जैसा रहता है, पत्नी को इंस्टाग्राम पर करता है बदनाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • उसके बारे में आपत्तिजनक पोस्ट लिख दी। इसके खिलाफ पूर्व पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंदौर में पति-पत्नी के बीच अजीब विवाद चल रहा है। पत्नी पति पर आरोप लगा रही है कि वह लड़कियों जैसा रहता है। होठों पर लिपिस्टिक लगाता है। पति ने पत्नी को इंस्टाग्राम पर बदनाम किया है।उसके बारे में आपत्तिजनक पोस्ट और फोटो साझा किए हैं। पुलिस ने आरोपित पति पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित वसीम जिम ट्रेनर है। उसकी आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती से शादी हुई थी।वसीम का हावभाव लड़कियों जैसा था। उसकी हरकतें भी लड़कियों जैसी थी। वसीम जिम ट्रेनर है। उसके बारे में जिम से जानकारी निकाली तो बताया वह यहां भी ऐसे ही रहता है। मोबाइल में भी ढेरों फोटो हैं। विवाद होने पर वसीम और पत्नी अलग हो गए। वसीम ने दूसरी पत्नी फौजिया के साथ मिलकर साजिश रची और फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर पूर्व पत्नी को परेशान करने लगा। उसके बारे में आपत्तिजनक पोस्ट लिख दी। इसके खिलाफ पूर्व पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Exit mobile version