इंदौर में फिर एक बार बीती रात को फिर एक बार मामूली सी का सोनी और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में धारदार हथियार चल गए और दोनों ही पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं एक रंजन तिवारी नामक युवक की एमवाय हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई…।
दरअसल लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में बीती रात एक घर में कुछ युवक आए हुए थे और इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा और उसी के साथ विवाद करना शुरू कर दिया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों में जमकर विवाद हो गया जिसमें दोनों ही पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है तो वही बताया जा रहा है कि बापू गांधी नगर में रहने वाले रोहित के घर पर कुछ लोगों का आना जाना था और इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी मदन बंजारा और सज्जन बंजारा आएदिन आपत्ति लिया करते थे बीती रात को भी रंजन तिवारी और हरीश चौधरी, बापू गांधी नगर स्थित रोहित के घर पर पहुंचे थे और वह आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि तभी पड़ोस में रहने वाले बंजारा परिवार द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए अब शब्दों का उपयोग किया गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच में जमकर मारपीट की घटना घटित हुई इसी दौरान रोहित रंजन तिवारी हरीश चौधरी सहित परिवार जनों ने मिलकर बंजारा परिवार के साथ मारपीट की घटना शुरू कर दी और धारदार हथियार से सामने वाले पक्ष के युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और इसी दौरान दूसरे पक्ष ने भी धारदार हथियार से हमला करते हुए रंजन तिवारी और हरीश चौधरी को घायल कर दिया जिसमें एमवाय हॉस्पिटल में रंजन तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई तो वही विवाद में मगन बंजारा और हरीश चौधरी का इलाज जारी है पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल में भिजवाया गया है पोस्टमार्टम के बाद पुलिस पूरे मामले में हत्या सहित पूरे मामले की जांच में जुटी है….।
