पठान फिल्म देखने गए युवक की टाकीज में संदिग्ध मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इस मामले में स्‍वजन का आरोप है कि युवक को किसी ने धक्‍का देकर नीचे गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।
अपने दोस्त के साथ रात 9 से 12 बजे के शो में पठान फिल्म देखने गए एक युवक की टाकीज परिसर में मौत हो गई।
एमआइजी थाना पुलिस के अनुसार शनिवार रात कुलदीप पुत्र दमेश (26) निवासी नया बसेरा आस्था टाकीज में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है।

साथ फिल्म देखने गए दोस्त वसीम और टाकीज स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। स्वजन ने बताया कि वसीम का कहना है कि फिल्म के दौरान कुलदीप सिगरेट पीने का बोलकर नीचे गया, लेकिन 15-20 मिनिट तक वापस नहीं आया।
इसके बाद नीचे जाकर देखा तो वह गिरा हुआ पड़ा था। संभावित है कि बालकनी से नीचे गिरने के कारण ही उसकी मौत हुई होगी।

स्वजन का आरोप है कि किसी ने कुलदीप को धक्का देकर नीचे गिराया होगा। जिससे उसकी मौत हुई। यह बात भी सामने आ रही है कि फिल्म देखने के पहले दोनों ने साथ में शराब भी पी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version