पंढरी नाथ थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान पिछले दिनों हुई युवक की हत्या के मामले में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है अब तक जो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं वहीं तीन आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है
मामला इंदौर के पंढरी नाथ थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों क्रिकेट खेलने के दौरान रियाज उर्फ शानू नामक युवक की 11 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी पूरे मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था वहीं अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिसमें से एक आरोपी गुलाम रसूल भी फरार चल रहा था पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बदमाश गुलाम रसूल को खामगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है पूरे मामले में तीन और आरोपी भरा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है बता दें कि पूरे घटनाक्रम में 11 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था
