पंडित विष्णु नारायण भातखंडे पुण्य स्मृति संगीत आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,,पंडित विष्णु नारायण भातखंडे पुण्य स्मृति में संगीत आयोजन, बीती रात जाल सभागृह में आयोजित किया गया,,लता मंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय इन्दौर और मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखंडे पुण्य स्मृति संगीत का प्रतिष्ठीत आयोजन रखा गया था,,,,

कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना एवं भातखंडे स्तुति महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी। इसके उपरांत कार्यक्रम के प्रथम कलाकार मैहर घराने के सरोद वादक, कोलकाता के श्री सौगत गांगुली ने राग झिझॉटी में आलाप जोड झाला के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरूआत की इनके साथ तबले पर संगत कोलकाता के श्री पार्थ प्रतिम पॉल ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर उपस्थित थे, आयोजन के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. प्रकाश कड़ोतिया, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया एवं अतिथियों का स्वागत किया। अंत में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री बालमुकुन्द राव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version