नौवीं की छात्रा को ड्रग की लत लगाकर दुष्कर्म किया, होटल-रुम में न्यूड वीडियो बनाए

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।छात्रा के सहपाठी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। छात्रा को ड्रग्स की लत लगा दी थी। उसने ब्लैकमेल करने के लिए न्यूड अवस्था में वीडियो और फोटो भी बना लिए थे। पुलिस ने फिलहाल शून्य पर कायमी की है। घटना की जांच के लिए केस डायरी गुना पुलिस को भेजी जा रही है। छात्रा ने मुख्य आरोपित को तीन परिचितों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक आरोपित छात्रा शिवपुरी में पढ़ती थी। इसी स्कूल में दसवीं में पढ़ने वाले वरुण से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि नवंबर 2021 में वरुण ने दोस्त वैभव के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था।सिसोदिया कालोनी (गुना) में वरुण ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसी दौरान वरुण ने छात्रा के न्यूड अवस्था में वीडियो बना लिए। कुछ समय बाद छात्रा आगे की पढ़ाई के लिए पुणे में रहने वाले पिता के पास चली गई।

वरुण ने न्यूड फोटो और वीडियो भेज कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर जारी करने की धमकी दी और छात्रा पर दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान वरुण इंदौर रहने लगा था। छात्रा बात करने के लिए 12 सितंबर 2022 को ट्रेन से इंदौर पहुंची तो वरुण का दोस्त यश गीता भवन स्थित रुम पर ले गया।दोनों ने उसे ड्रग्स का नशा करवाया और दुष्कर्म किया। उससे रुपये भी छीन लिए।

नशे की लत लगाकर दोस्तों के हवाले करने लगे आरोपित
छात्रा ने बयानों में बताया कि वरुण ने उससे वीडियो काल पर बात की और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना कर दोस्तों को भेज दिया। छात्रा इतनी परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या का मन बना लिया। 3 दिसंबर 2022 को आरोपितों ने विजय नगर की होटल रायल गैलेक्सी में वीडियो और फोटो डिलिट करने के बहाने बुलाया। यहां दोबारा ड्रग्स और शराब का सेवन करवाया। वरुण के एक दोस्त शिवम ने भी उसके साथ संबंध बनाए और होटल में रुके दो अन्य लोगों के हवाले कर दिया। छात्रा गर्भवती हो चुकी थी। आरोपितों ने उसे गर्भपात की गोलियां भी खिलाई।

- Advertisement -
Exit mobile version