नौलखा बस स्टैंड के बाहर बस में भीषण आग, जलकर हुई खाक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में आगजनी की विभिन्न घटनाएं लगातार सामने आ रही है जहां एक यात्री बस आग की लपटों की भेंट चढ़ गई हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है किंतु बस जलकर लगभग खाक हो गई है।

जानकारी के अनुसार इंदौर के नौलखा क्षेत्र में एक यात्री बस सुबह नौलखा बस स्टैंड पर बस में चल रहे रिपेयरिंग कार्य के दौरान आग जानी का शिकार हो गई दमकल अधिकारी आर के पंडित की माने तो आगजनी की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मीबाई फायर स्टेशन से दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा जहां बस में धुआ और लपटे उठ रही थी फायर टीम ने राहत कार्य शुरू करते हुए आगजानी की घटना पर पूरी तरह से काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार यह यात्री बस पाटीदार बस सर्विस की है और बीती रात गुजरात के सूरत से यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंची थी जहां उसमें कुछ रिपेयरिंग कार्य होना था जिसके चलते या घटना हो गई। सूत्रों की माने तो आग जानी की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है वहीं बस जलकर लगभग खाक हो गई है।

Exit mobile version