नौकर की हत्या के मामले में हेमंत नेमा के खिलाफ इंदौर में फिर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर से कुछ किलोमीटर दूर वर्ष 2020 में अपने ही ड्रायवर की हत्या में दो दिन में दो मामले हुए दर जी हाँ हम बात कर रहे है ऐसे ही एक ऐसा उद्योगपति जो कि डॉन बनना चाहता था और उसके लिए बंगले में सैकड़ों नौकर उसकी खातिरदारी में खड़े ना होते तो वह नौकरों को बुरी तरह से पीटता था। नौकर की हत्या के मामले में हेमंत नीमा के खिलाफ इंदौर में फिर से केस दर्ज हुआ है कुछ समय पहले सिमरोल थाना क्षेत्र में अपने ही नौकर की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया था। हेमंत नेमा शहर का बड़ा कारोबारी है और अपने रसूख के दम पर हमेशा से पुलिस की गिरफ्त से बाहर आ जाता है, वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार के वक्त सिमरोल में नौकर की हत्या में हेमंत एक बार जेल की सलाखों के पीछे जा चुका है। लेकिन भाजपा नेताओं से काफी घनिष्ठता होने के कारण हेमंत अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। लेकिन हेमंत नेमा कुछ दिनों पहले लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी और उससे बच्चों को अपहरण करने का भी कहा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इंदौर के चंदन नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्र में 2 आवेदकों द्वारा हेमंत नेमा द्वारा जान से मारने की धमकी के दो प्रकरण सामने आए हैं जिसमें पुलिस अभी तक हेमंत नेमा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है वहीं हेमंत अपने रसूख केबल पर इतना अधिक उग्र हो गया है कि वह अब चंद छूट भैया नेताओं और गुंडों के दम पर व्यापारियों को जान से मारने की धमकी दे रहा है लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस हेमंत नेमा तक नहीं पहुंच पा रही है।

Exit mobile version