नो लाख रुपए की चांदी चोरी करके भाग नौकर पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • इंदौर के ज्वेलर का चोर नौकर पकड़ाया:5 साल में भरोसा कायम कर गायब की थी 9 लाख की चांदी

इंदौर के छोटा सराफा में ज्वेलर्स के यहां चोरी करने वाले नौकर को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी से चोरी का माल जब्त किया जा रहा है। आरोपी ने 5 साल तक नौकरी करते हुए यहां से करीब 9 लाख की चांदी पर हाथ साफ कर दिया।
सराफा पुलिस ने छोटा सराफा की नवीन ज्वेलर्स पर चोरी करने के मामले में आरोपी रितिक पुत्र दौलतराम शर्मा निवासी लोकनायक नगर को पकड़ा है। रितिक के खिलाफ लोधीपुरा में रहने वाले उसके मालिक नवीन शर्मा ने ही केस दर्ज कराया था।

नवीन ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी रितिक करीब 5 साल से उसके यहां काम कर रहा है। इस दौरान उसने कई बार भरोसे में माल चेक नहीं किया। जिसमें साढ़े छह किलो से ज्यादा की चांदी उसके यहां से गायब मिली। इसके साथ ही हिसाब-किताब भी गड़बड़ मिला। पूछताछ करने पर रितिक जवाब नहीं दे पाया। नवीन ने शिकायत की तो रितिक लापता हो गया। बाद में पुलिस ने उसे ढूंढा तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version