“नो कार डे” आज शुक्रवार को-शासकीय अधिकारी/कर्मचारी करेंगे साईकिल/अन्य दो पहिया वाहन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2023/09/WhatsApp-Video-2023-09-22-at-11.05.47-AM.mp4

इंदौर 21 सितम्बर, 2023 प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर 22 सितम्बर को “नो कार डे” मनाया जाता है। इसी क्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में भी उक्त दिवस को नो कार डे मनाये जाने हेतु अभियान चलाये जाने की अपील की है।

https://timenews.today/img/2023/09/WhatsApp-Video-2023-09-22-at-11.05.48-AM.mp4
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अभियान को सफल बनाने की अपील की


इस संदर्भ में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने पत्र जारी कर सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे “नो कार डे” अभियान के तहत 22 सितम्बर 2023 को 04 पहिया वाहन के स्थान पर अन्य वैकल्पिक साधनों यथा- साईकिल/अन्य दो पहिया वाहन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट इत्यादि का उपयोग करें। साथ ही अपने अधिनस्थ समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभाग से जुड़ी समस्त संस्थाओं के कर्मियों को भी उक्त दिवस पर 04 पहिया वाहन के स्थान पर साईकिल/अन्य दो पहिया वाहनों तथा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

Exit mobile version