शहर में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार सामने आ रही है नगर निगम में पदस्थ सहायक दरोगा बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाई अस्पताल भिजवाया।
दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका लोहा मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने निगम में पदस्थ सहायक दरोगा की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी इस दौरान सड़क हादसे का शिकार सहायक दरोगा राकेश की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है वही ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।
