निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर ने स्वच्छता में अपनी पहचान बनाई है, इसके असली हीरो सफाई मित्र है- महापौर

निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक निकली तिरंगा यात्रा

महापौर, सभापति, आयुक्त महापौर परिषद सदस्द, पार्षदगण, अधिकारी, सफाई मित्र हुए सम्मिलित

स्वच्छता का प्रतिक इंदौर में तिरंगा यात्रा के पीछे स्वीपिंग मशीन से की सफाई

- Advertisement -

इंदौर दिनांक 14 अगस्त 2023। शासन निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक महापौर श्री पुष्यमित्र भार्ग, आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, सभापति श्री मुन्नालाल यादव की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई,

निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में बडी संख्या में निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर, निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक एक कतार में तिरंगा यात्रा निकाली गई, साथ ही मार्ग में यातायात बाधित ना हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया, साथ ही तिरंगा यात्रा के पीछे-पीछे सुसज्जित वाहनो में शामिल स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सफाई कार्य किया गया।

महापौर श्री भार्गव ने इस अवसर पर कहा कि भारत देश में आजादी के 75 वें अमृत वर्ष के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है, उन्होने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिये अपना सर्वोच्च निछावर करने वाले महापुरूषो के बलिदान को याद कर स्वतंत्रता दिवस पर मनाया जा रहा है, जो आजादी हमें मिली है, उसे बचाने के लिये हम सभी को देश के विकास में सदा सहयोग करना हमारा कर्तव्य है, उन्होेने कहा कि तिरंगे के सम्मान में हम तिरंगा यात्रा निकाली गई है, जिस प्रकार से इंदौर ने स्वच्छता में अपनी पहचान बनाई है, उसके असली हीरो हमारे सफाई मित्र है, इंदौर को देश-विदेश में स्वच्छता की नई पहचान दी है, निगम के अधिकारियो व कर्मचारियो ने इंदौर को यह सम्मान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि श्री भरत पारख, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र राठौर, श्री निरंजनसिंह चौहान, श्री जितेन्द्र यादव, श्री नंदकिशोर पहाडिया, श्री राजेश उदावत, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री राकेश जैन, पार्षदगण, समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख, निगम अधिकारी- कर्मचारी, बडी संख्या में सफाई मित्र व अन्य उपस्थित थेे।

Exit mobile version