इंदौर नगर निगम आयुक्त द्वारा सीएम हेल्प लाईन व समयावधि प्रकरणो के संबंध में सीटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, समस्त विभाग प्रमुख, समस्त झोनल अधिकारी, समस्त भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
– इस दौरान निगम आयुक्त द्वारा सीएम हेल्प लाईन तथा समयावधि प्रकरणो के आवेदनो की समीक्षा करते हुए, जलप्रदाय विभाग, भवन अनुज्ञा विभाग, जलयंत्रालय विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, विद्युत विभाग, रिमूव्हल विभाग, कालोनी सेल, राजस्व विभाग, ब्रिज सेल, उद्यान विभाग आदि विभाग में लंबित प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण करने के संबंध में निर्देश दिये गये।
